LifeDb home LifeDb
News

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें:28 November 2025

By Mani 3 min read

राम मंदिर का केस फ्री में लड़ने वाले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने कहा-

"लिख कर रख लीजिए, काशी और मथुरा में भी मंदिरों का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी जी ही करेंगे " ..

1. कर्नाटक- मोदी ने 1 लाख लोगों के साथ गीतापाठ किया, श्री कृष्ण मठ में पूजा की; सोने का कलश चढ़ाया; शाम को गोवा में भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

2. गीता ने सिखाया- अत्याचारियों का अंत भी जरूरी', कर्नाटक के उडुपी में बोले पीएम मोदी

3. पुतिन 4 दिसंबर को भारत आएंगे, रूस-यूक्रेन जंग के बाद पहली बार आ रहे; रूसी तेल और S-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने पर बातचीत संभव

4.केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भरोसा जताया कि भारत में पर्यटन उद्योग आने वाले वर्षों में 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, मजबूत होता बुनियादी ढांचा और बढ़ता मध्यम वर्ग पर्यटन को नई दिशा दे रहे हैं।

5. 'तेजस में कोई समस्या नहीं, सबसे सुरक्षित रिकॉर्ड'; दुबई क्रैश के बाद HAL चीफ का दुनिया को साफ संदेश

6. माफी मांगें जेपी नड्डा; वैष्णो देवी मेडीकल कॉलेज एडमिशन को लेकर भड़की कांग्रेस

7.राहुल बोले- प्रदूषण पर मोदी जी चुप क्यों, माताएं मुझसे कहती हैं- हमारे बच्चे जहरीली हवा में बड़े हो रहे, संसद में चर्चा होनी चाहिए

8. केंद्रीय मंत्री अश्विनी ने दिल्ली-चंडीगढ़ रेल खंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा और रखरखाव पर लिया फीडबैक, अंबाला डीआरएम रहे मौजूद

9. कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में नेतृत्व को लेकर चल रही संभावित खींचतान अब सार्वजनिक बयानबाजी तक पहुंच चुकी है। एक ओर भाजपा इसे कांग्रेस में टूट की शुरुआत बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे अफवाह और विपक्ष की राजनीति बता रही है।

10. उत्तराखंड में 14 जनवरी से होगा अर्धकुंभ, 4 शाही स्नान सहित 10 मुख्य स्नान की तिथियां तय; 13 अखाड़ों ने जताई सहमति

11.उत्तराखंड में पतंजलि घी के सैंपल जांच में फेल, अधिकारी बोले- ये खाने लायक नहीं; ₹1.40 लाख का जुर्माना लगाया गया

12. कानपुर में स्लीपर बस जलकर राख, दो कॉन्स्टेबलों ने जान पर खेलकर 43 को बचाया, बोले- 2 मिनट देरी करते तो कई जिंदा जल जाते

13. ट्रम्प बोले- गरीब देशों के शरणार्थियों को घुसने नहीं दूंगा, अमेरिका से प्यार नहीं करने वालों को भी निकालूंगा, रडार पर 19 कंट्री

14.राजस्थान के कई शहरों में बारिश, MP में 1 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट; उत्तराखंड के 4 धामों में तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे

15. शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार रहा, सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 85,707 पर बंद; IT-रियल्टी शेयरों में गिरावट, मेटल और फार्मा में तेजी रही।

You may also like: शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.